न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. यह वारदात OTC मैदान के बाहर सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां हमलावरों ने भार्गव सिंह को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. गोली लगने से भार्गव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल भेजा गया. हालांकि इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं.
परिजनों ने किया हंगामा
भार्गव सिंह की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा हैं. मृतक ने मरने से पहले आरोपी का नाम लिया था.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल भार्गव सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई हैं. शूटर पैदल आया था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ घायल युवक को लेकर पारस हॉस्पिटल पहुंचे. घायल भार्गव ने गोली मारने वाले का नाम विजय टेटे (कांके के गांधीनगर का रहने वाला) बताया जा रहा हैं. विजय टेटे का भार्गव सिंह के साथ विवाद चल रहा है और कुछ दिन पहले मारपीट भी हुई थी.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया पोस्ट
यह भी पढ़े: खत्म हुआ इंतजार! झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका.. 9 साल बाद JTET के लिए आवेदन शुरू