खत्म हुआ इंतजार! झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका.. 9 साल बाद JTET के लिए आवेदन शुरू

खत्म हुआ इंतजार! झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका.. 9 साल बाद JTET के लिए आवेदन शुरू

खत्म हुआ इंतजार झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका 9 साल बाद jtet के लिए आवेदन शुरू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं. लंबे इंतजार के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए आज यानी 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी हैं. राज्य में पिछली बार यह परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी, ऐसे में करीब 9 साल बाद अभ्यर्थियों को दोबारा यह अवसर मिला हैं.

9 साला बाद मिला मौका
राज्य में लंबे समय से JTET परीक्षा नहीं होने के कारण हजारों अभ्यर्थी आवेदन का इंतजार कर रहे थे. अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद युवाओं में उत्साह का माहौल हैं. शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि यह उनके भविष्य के लिए बेहद अहम मौका हैं.

परीक्षा के लंबे अंतराल को देखते हुए सरकार और परिषद ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी हैं. नियमावली में संशोधन कर पिछली परीक्षा और वर्तमान परीक्षा के बीच के अंतराल में से एक वर्ष कम करते हुए आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया गया हैं. इससे वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे जो उम्र सीमा के कारण बाहर हो सकते थे.

आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई
JTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई हैं. वहीं अधिकतम आयु सीमा राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के नियमों और आरक्षण प्रावधानों के अनुसार लागू होगी. JTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी.

प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के लिए
उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए

योग्य उम्मीदवार दोनों स्तरों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं. यदि कोई अभ्यर्थी पात्रता रखता है तो वह दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकता हैं. अभ्यर्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र तैयार रखने की सलाह दी गई हैं.

यह भी पढ़े:  सूरत रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, नो-पार्किंग जोन में घुसी थार, वाहन पलटा
 
संबंधित सामग्री

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन 

झारखंड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन 

पतरा खुर्द पंचायत भवन के पास बाइक-ट्रैक्टर में टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल 

झारखंड

पतरा खुर्द पंचायत भवन के पास बाइक-ट्रैक्टर में टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल 

पुराने 500-1000 के नोट बदलने की खबर फर्जी! सरकार ने वायरल दावे पर लगाया विराम

देश-विदेश

पुराने 500-1000 के नोट बदलने की खबर फर्जी! सरकार ने वायरल दावे पर लगाया विराम

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ

झारखंड

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ

गांडेय के बांकीकला गांव में जल संकट: डाढ़ी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

झारखंड

गांडेय के बांकीकला गांव में जल संकट: डाढ़ी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण