न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस के एक ट्वीट ने जिले की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. विगत दिनों हुई नगर परिषद की बैठक को लेकर किए गए अपने ट्वीट में पुटूस ने सवाल उठाया कि क्या किसी विधायक को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों एवं बोर्ड को निर्देश देने का अधिकार है? उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद में शायद विधायक केवल आमंत्रित सदस्य होते हैं और उन्हें वोट देने का भी अधिकार नहीं होता है. धनंजय कुमार पुटूस के इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.
जानकारों का मानना है कि धनंजय कुमार पुटूस लगातार तथ्यों, नियमों और प्रक्रियाओं के आधार पर मुद्दे उठा रहे हैं, जिससे उनकी छवि एक गंभीर, सजग और प्रशासनिक व्यवस्था पर पैनी नजर रखने वाले नेता की बनी है. बताया जा रहा है कि उनके ट्वीट के बाद कई अधिकारी भी नगर निकाय से जुड़े नियमों की समीक्षा में जुट गए हैं. पुटूस ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा और कानून का पालन हर परिस्थिति में सुनिश्चित होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में राजस्व, नीलम पत्र, आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित