चंदवा: खाटू श्याम ट्रेडिंग एंड मार्केटिंग प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन, जनता के लिए...

चंदवा: खाटू श्याम ट्रेडिंग एंड मार्केटिंग प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन, जनता के लिए समर्पित किया शीतल जल प्याऊ

चंदवा खाटू श्याम ट्रेडिंग एंड मार्केटिंग प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन जनता के लिए समर्पित किया शीतल जल प्याऊ

न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क:
प्रखंड के लुकुईया मोड में गुरुवार को खाटू श्याम ट्रेडिंग एंड मार्केटिंग प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ. पंडित श्याम नंदन मिश्र के सानिध्य में विधिवत पूजन के उपरांत बतौर मुख्य अतिथि मीरा गुप्ता, झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रतिष्ठान की संचालिका मोनी गुप्ता, अंकित कुमार व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के पश्चात प्रतिष्ठान के संचालक अंकित कुमार व मोनी गुप्ता के द्वारा माता पिता स्व. संजय प्रसाद व अंजू देवी की स्मृति में एनएच 99 मुख्य मार्ग पर शीतल जल प्याऊ को जनता के लिए समर्पित किया. इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि प्यासे को पानी  पिलाना ईश्वरीय कार्य के समान है. 

प्रतिष्ठान के संचालक माता पिता की  स्मृति में किया गया यह नेक कार्य समाज के लिए प्रेरणा है. वहीं प्रतिष्ठान के प्रो. मोनी गुप्ता व अंकित कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में किसानों की जरूरत की हर सुविधा उपलब्ध होगी. उनका प्रयास किसानों को उन्नत कृषि बीज, उर्वरक एवं नई तकनीक की अत्याधुनिक संयंत्र से जोड़कर बेहतर उपज के लिए प्रेरित करना है. 

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों को बुके व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया. उद्घाटन के मौके पर विभिन्न खाद बीज कंपनियों के द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी भी साझा की गई. मौके पर महेंद्र प्रसाद साहू, दीपक निषाद, रिकी वर्मा, आशीष सिंह, मनोज चौधरी, अंकित तिवारी, मनीष कुमार चांदो, रोहित अग्रवाल जॉनी,  पवन, आलोक, अरविंद, श्याम कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सहायता समूह से जुड़कर गंगामनी महतो ने बदली अपनी पहचान, अब ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कर रहीं प्रेरित

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित