मनोज सिंह/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सरायकेला के भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने ट्रेजरी घोटाले में एड के एंट्री पर स्वागत किया है कहा है कि झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ईडी की एंट्री का स्वागत है. उम्मीद है कि ट्रेजरी माफिया, अधिकारियों एवं सरकार के सांठगांठ से हुई 'सरकारी खजाने की इस लुट' के आरोपियों को न्याय के कठघरे में लाया जायेगा. अब इस मामले की लीपापोती कर 'अपने लोगों' को बचाना संभव नहीं हो पायेगा. हमारा मानना है कि सही तरीके से, सभी जिलों में जांच होने पर यह मामला बहुचर्चित पशुपालन/ चारा घोटाले से भी बड़ा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा: हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के विकास को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय