सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज  जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा-मेरोमजंगा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के क्रम में उक्त क्षेत्र में क्वार्ट्ज/क्वार्टजाइट खनिज का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जमीन मालिक एवं अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खनिजों के अवैध उत्खनन अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: धनंजय कुमार पुटूस के ट्वीट ने मचाई राजनीतिक हलचल, नगर परिषद की बैठक को लेकर उठाए सवाल

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित