घूमने का बना रहे प्लान? भारत के इन 5 बांधों में मिलेगा बोटिंग का रोमांच, ठंडी हव...

घूमने का बना रहे प्लान? भारत के इन 5 बांधों में मिलेगा बोटिंग का रोमांच, ठंडी हवाओं के बीच मिलेगा सुकून और एडवेंचर

घूमने का बना रहे प्लान भारत के इन 5 बांधों में मिलेगा बोटिंग का रोमांच ठंडी हवाओं के बीच मिलेगा सुकून और एडवेंचर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम से परेशान है और किसी ऐसी जगह की तलाश में है, जहां ठंडी हवाएं, हरियाली और पानी का सुकून एक साथ मिले तो बांध (डैम) आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकते हैं. यहां सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती ही नहीं बल्कि बोटिंग का शानदार अनुभव भी मिलता है, जो फैमिली और दोस्तों के साथ ट्रिप को यादगार बना देता हैं. 

गोरिया बांध 
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित गोरिया बांध अब धीरे-धीरे टूरिस्ट्स की पसंदीदा जगह बनता जा रहा हैं. यहां का शांत वातावरण, हरियाली और दूर-दूर तक फैला पानी आपको सुकून देता हैं. बोटिंग के साथ-साथ यह जगह पिकनिक स्पॅाट के रूप में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. 

टिहरी बांध 
उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर बना टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध माना जाता हैं. यहां की टिहरी झील में बोटिंग के साथ जेट स्की, कयाकिंग और अन्य वॅाटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता हैं. पहाड़ों के बीच फैली यह झील रोमांच और सुकून का बेहतरीन संगम हैं.

हीराकुंड बांध 
ओडिशा के संबलपुर में महानदी पर बना हीराकुंड बांध दुनिया के सबसे लंबे मिट्टी के बांधों में गिना जाता हैं. यहां गांधी मीनार से पूरे जलाशय का नजारा बेहद आकर्षक दिखता हैं. बोटिंग के साथ-साथ यहां के जवाहर उद्यान और नेहरू उद्यान भी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं. सर्दियों में यहां विदेशी पक्षियों की चहचहाहट इस जगह को और खास बना देती हैं.

बाणासुर सागर बांध 
केरल के वायनाड में स्थित बाणासुर सागर बांध एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध हैं. चारों तरफ हरे-भरे पहाड़ और शांत झील का दृश्य यहां बोटिंग को खास बना देता हैं. यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं.

नागार्जुन सागर बांध 
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित नागार्जुन सागर बांध भी बोटिंग के लिए शानदार जगह हैं. यहां नाव की सवारी करते हुए आप विशाल जलाशय का अद्भुत नजारा देख सकते हैं. इसके साथ ही नागार्जुनकोंडा द्वीप, बुद्धवनम और एथिपोथला वॉटरफॉल जैसी जगहें आपकी यात्रा को और भी खास बना देती हैं.

बोटिंग क्यों है खास?
बोटिंग एक ऐसा वॉटर एक्टिविटी है, जिसे हर उम्र के लोग आसानी से एंजॉय कर सकते हैं. इसमें ज्यादा जोखिम नहीं होता, लेकिन रोमांच भरपूर मिलता हैं. यही वजह है कि आजकल यह टूरिस्ट्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.

यह भी पढ़े: खदान में चाकू मारकर हत्या मामले में धनवार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी से की जा रही है पूछताछ
 

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित