NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

neet-ug 2026 पेपर लीक केस में cbi का बड़ा खुलासा मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है. CBI ने इस पूरे नेटवर्क के कथित सरगना को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे मामले में नई परतें खुलकर सामने आई हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पी.वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लातूर का रहने वाला बताया जा रहा है और पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर के तौर पर कार्यरत रहा है. जांच में सामने आया है कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़े परीक्षा प्रक्रिया के कारण प्रश्नपत्रों तक पहुंच रखने वाली व्यवस्था से जुड़ा हुआ था.

अपने आवास पर विशेष कोचिंग सत्र चलाए
CBI की जांच के अनुसार, कुलकर्णी पर आरोप है कि उसने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को एकत्र किया और पुणे स्थित अपने आवास पर विशेष कोचिंग सत्र चलाए. इन सत्रों में कथित तौर पर प्रश्न, विकल्प और उत्तर छात्रों को लिखवाए गए, जिनका मिलान बाद में NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर से होने का दावा किया गया है. इससे पहले मनीषा वाघमारे को 14 मई 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब कुलकर्णी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है.

अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी 
CBI ने पिछले 24 घंटों में देशभर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इन सभी सामग्रियों की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि पूरे रैकेट की भूमिका स्पष्ट हो सके. जांच एजेंसी ने यह मामला 12 मई 2026 को शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था. इसके बाद से लगातार गिरफ्तारियां और छापेमारी जारी हैं. अब तक इस केस में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- रिश्वत मामले में आरोपी सोनाहातू के तत्कालीन BSO संतोष कुमार सिन्हा के खिलाफ 15 साल बाद भी नहीं शुरू हो सका मुकदमा 

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल