कलयुगी पत्नी का खौफनाक कदम: घरेलू विवाद में पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी पत्नी का खौफनाक कदम: घरेलू विवाद में पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी चंपारण के लौरिया में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कलयुगी पत्नी का खौफनाक कदम घरेलू विवाद में पति की हत्या आरोपी गिरफ्तार

घरेलू विवाद में पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पश्चिमी चंपारण  - जिले के लौरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

हाईलाइट्स - 

  •   लौरिया थाना क्षेत्र के मटियरिया बंगाली कॉलोनी में हुई सनसनीखेज घटना
  •   पत्नी नीलम देवी ने विवाद के दौरान पति पर किया हमला
  •  35 वर्षीय अमित कुमार नमोदास की मौके पर ही मौत
  •  पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

क्या है पूरा मामला - 

घटना गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कॉलोनी, वार्ड संख्या-3 की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमित कुमार नमोदास के रूप में हुई है, जो अमुल चंद्र नमोदास के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया।

विवाद ने लिया हिंसक रुप - 

परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान पत्नी नीलम देवी ने पति पर हमला कर दिया। इस हमले में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब तीन-चार महीने पहले भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसे मायके पक्ष के हस्तक्षेप से सुलझा लिया गया था।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था मृतक - 

जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार का तीन महीने पहले हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर थी, जिससे वह शारीरिक रूप से पहले से ही कमजोर थे।

पुलिस ने की कार्रवाई - 

घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें - गया में मैथिली ठाकुर ने कहा नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं, विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत

संबंधित सामग्री


सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

क्राइम

सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.44 किलो स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 1.5 करोड़ की इस बरामदगी ने बिहार में ‘सूखे नशे’ के बढ़ते नेटवर्क की चिंता बढ़ा दी है।

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

राजनीति

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF को सौंप दी गई है, जिसके तहत 145 जवानों की पहली तैनाती की गई है। नेपाल सीमा के नजदीक स्थित यह एयरपोर्ट अब हाई सिक्योरिटी ज़ोन में शामिल हो गया है।

12 दिन पहले दुल्हन बनी थी गीता, सात जन्मों तक साथ निभाने का किया था वादा,पति ने तोड़ा वचन , गलादबाकर की पत्नी हत्या...

क्राइम

12 दिन पहले दुल्हन बनी थी गीता, सात जन्मों तक साथ निभाने का किया था वादा,पति ने तोड़ा वचन , गलादबाकर की पत्नी हत्या...

गया के कोच थाना क्षेत्र में शादी के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। मायके पक्ष ने मंगलसूत्र खोने के विवाद में पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


पहले गला दबाकर हत्या, फिर फंदे से आत्महत्या का ड्रामा… दहेज के लिए पत्नी की जान लेने का आरोप

क्राइम

पहले गला दबाकर हत्या, फिर फंदे से आत्महत्या का ड्रामा… दहेज के लिए पत्नी की जान लेने का आरोप

दानापुर के न्यू प्रगति नगर में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोको पायलट पति और देवर पर महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगा है।

Muzaffarpur news: बाल आश्रय गृह में रात का सन्नाटा, टूटा ग्रिल और अचानक गायब हुए 10 बच्चे

बिहार

Muzaffarpur news: बाल आश्रय गृह में रात का सन्नाटा, टूटा ग्रिल और अचानक गायब हुए 10 बच्चे

मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे ग्रिल तोड़कर फरार हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।