सीएम सम्राट के आप्त सचिव बनें रणजीत कुमार, इन सात मंत्रियों को भी मिले पर्सनल सेक्रेटरी

सीएम सम्राट के आप्त सचिव बनें रणजीत कुमार, इन सात मंत्रियों को भी मिले पर्सनल सेक्रेटरी

बिहार में मुख्यमंत्री और सात मंत्रियों के लिए नए आप्त सचिवों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

सीएम सम्राट के आप्त सचिव बनें रणजीत कुमार इन सात मंत्रियों को भी मिले पर्सनल सेक्रेटरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों के लिए आप्त सचिवों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। इन सभी पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को तैनात किया गया है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित विभागों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आप्त सचिव बने रणजीत कुमार

अधिसूचना के अनुसार सम्राट चौधरी के आप्त सचिव के रूप में रणजीत कुमार की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में यह अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी मानी जाती है। आप्त सचिव मंत्री और विभागीय कार्यों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन मंत्रियों को मिले नए आप्त सचिव

विनोद कुमार पंकज को लखेंद्र कुमार रौशन  का आप्त सचिव बनाया गया है। जबकि मो. इश्तेयाक अजमल को सुनील कुमार के साथ तैनात किया गया है। वहीं, सुधांशु शेखर को श्वेता गुप्ता का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है।

उच्च शिक्षा और भवन निर्माण विभाग में भी नियुक्ति

वहीं विमल कुमार सिंह को संजय सिंह टाइगर के आप्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नलिन कुमा सिंह को लेशी सिंह के साथ नियुक्त किया गया है। सरकार का कहना है कि अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कामकाज और बेहतर होगा और इसमें तेजी भी आएगी। 

खाद्य एवं पर्यटन विभाग में भी नई तैनाती

संजीव कुमार को अशोक चौधरी का आप्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनीष शर्मा को केदार प्रसाद गुप्ता के आप्त सचिव के रूप में नियुक्ति मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया है।
 

संबंधित सामग्री

राजस्व विभाग का सख्त आदेश: लंबित काम निपटाने के लिए रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करना होगा

राजनीति

राजस्व विभाग का सख्त आदेश: लंबित काम निपटाने के लिए रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करना होगा

राजस्व विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करने का आदेश दिया गया है।


सायरन बजते ही 6 जिलों में छाया अंधेरा, पटना से पूर्णिया तक 15 मिनट का युद्ध जैसी मॉक ड्रिल अभ्यास

बिहार

सायरन बजते ही 6 जिलों में छाया अंधेरा, पटना से पूर्णिया तक 15 मिनट का युद्ध जैसी मॉक ड्रिल अभ्यास

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखना था।


सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

क्राइम

सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.44 किलो स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 1.5 करोड़ की इस बरामदगी ने बिहार में ‘सूखे नशे’ के बढ़ते नेटवर्क की चिंता बढ़ा दी है।

ठीक शाम 7 बजे बजेगा सायरन, छाएगा अंधेरा, थमेगी सड़कें, बिहार के 6 जिलों में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास..

बिहार

ठीक शाम 7 बजे बजेगा सायरन, छाएगा अंधेरा, थमेगी सड़कें, बिहार के 6 जिलों में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास..

बिहार के पटना समेत 6 जिलों में आज शाम 7 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान सायरन के साथ बिजली बंद कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच की जाएगी।

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

राजनीति

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF को सौंप दी गई है, जिसके तहत 145 जवानों की पहली तैनाती की गई है। नेपाल सीमा के नजदीक स्थित यह एयरपोर्ट अब हाई सिक्योरिटी ज़ोन में शामिल हो गया है।