आग से हड़कंप 

Bihar News: पटना के चांदनी मार्केट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़े मार्केट में आग लग गई.

By : Rani Thakur
Bihar News: पटना के चांदनी मार्केट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़े मार्केट में आग लग गई. घटना चांदनी मार्केट की है, जहां शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की करीब दर्जनभर गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है. फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं. दमकल कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर फायर प्रूफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनकर वेयरहाउस के अंदर और आसपास से आग बुझाने का अभियान चलाया.

बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. हालांकि, वेयरहाउस के अंदर कई जगहों पर आग की लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मी पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन चला रहे हैं. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक तौर पर आग किस वजह से लगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अग्निशमन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी.

घटना के बाद चांदनी मार्केट में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा. इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़ी मार्केट होने की वजह से आग के आसपास मौजूद दुकानदार भी काफी चिंतित नजर आए. अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किया.

गौरतलब है कि पटना में इससे पहले भी आग की बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. चांदनी मार्केट इलाके के नजदीक स्थित पाल होटल में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी. ऐसे में चांदनी मार्केट में आग लगने की घटना के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।