समर्थन 

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, अवैध नाम काटने पर ज्ञानेश कुमार...

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है।

By : Rani Thakur
गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, अवैध नाम काटने पर ज्ञानेश कुमार...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पवन बंधु सिन्हा/बेगूसराय:
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है, जिस तरह से उन्होंने अवैध नामों को काटा है। विपक्ष चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रही है वैसे समय में गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चोर चोरी के खिलाफ सवाल उठा रहा है।

जो लोकतंत्र की गला घोटता रहा उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। वहीं टीएमसी का कांग्रेस में विलय पर कहा की वह जाने किस में कहां विलय करना है। गिरिराज सिंह ने कहा चोर-चोरी के खिलाफ बोल रहा है। जो जीवन भर चोरी किया लोकतंत्र का, लोकतंत्र का गला घोंटा कांग्रेस ने। आज वही कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगा रही है। इसलिए कि उन्होंने इसी बिहार में महीनों दिन घूमते रहे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और जब इलेक्शन कमीशन कहा कि आप नाम भेजें किसका नाम कटा है, एक नाम नहीं दिया। 

मैं तो कहता हूँ कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत है। उन्होंने जिस तरह से सारे अवैध नामों को काटा। इसके साथ ही बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा टीएमसी को कांग्रेस में विलय करने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कौन किस में विलय होगा वो कांग्रेस जाने। कौन विलय किसमें होगा मुझे उससे कोई लेना देना नहीं।

संबंधित सामग्री

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

त्योहारों के मद्देनजर लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर कक्षा 8 के बाद कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.