जहानाबाद में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा ड्यूटी से गायब रहने वाले 46 ...

जहानाबाद में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा ड्यूटी से गायब रहने वाले 46 शिक्षकों का रोका गया वेतन

बिहार के जहानाबाद जिले में मैट्रिक और इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 46 शिक्षकों का वेतन शिक्षा विभाग ने रोक दिया है। रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 27 इंटर और 19 मै

जहानाबाद में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई परीक्षा ड्यूटी से गायब रहने वाले 46 शिक्षकों का रोका गया वेतन

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक कुमार/पटना:  
जहानाबाद जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासन बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दौरान अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 46 शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग की तऱफ से इन सभी शिक्षकों का वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है. इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि काम में ढिलाई और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अलग-अलग केंद्रों पर थी तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी शिक्षकों को कम्पार्टमेंटल परीक्षा को ठीक से कराने के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया था। लेकिन परीक्षा केंद्रों के इंचार्ज ने अपनी रिपोर्ट विभाग को भेजी, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। रिपोर्ट में बताया गया कि कई शिक्षक बिना किसी जानकारी के और बिना छुट्टी लिए अपनी ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं थे। उन्होंने इस बारे में अपने बड़े अधिकारियों से कोई अनुमति भी नहीं ली थी। 

काम में लापरवाही का आरोप 

विभाग ने इसे सरकारी आदेश की अवहेलना और काम के प्रति लापरवाही माना है। कार्रवाई के तहत इंटर परीक्षा में गायब रहने वाले 27 शिक्षकों का वेतन 30 अप्रैल से 11 मई तक और मैट्रिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले 19 शिक्षकों का वेतन 30 अप्रैल से 6 मई तक के लिए रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के दायरे में केवल सहायक शिक्षक ही नहीं, बल्कि प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं। 

3 दिनों में देनी होगी सफाई

विभाग ने इन सभी शिक्षकों को 3 दिन का समय दिया है ताकि वे अपनी सफाई पेश कर सकें। बता दें कि विभाग ने साफ कर दिया है कि अगर इन शिक्षकों ने 3 दिनों के अंदर अगर सही जवाब नहीं दिया, तो यह बात उनकी सर्विस बुक में लिख दी जाएगी, जसका असर उनके करियर पर पड़ेगा। साथ ही उन पर 'बिहार विद्यालय परीक्षा संचालन अधिनियम 1981' के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। 
 

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

बिहार

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के चंद टुकड़ों और एक मकान के विवाद में बेटों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी।

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

बिहार

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलीया गांव के समीप स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोविड-19 के दौरान नियम का उल्लंघन करने के एक मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इस घटना में नारदीगंज थाने के ASI नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए।

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

बिहार

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा।