Bihar News: पूर्णिया में स्पेशल विजिलेंस यूनिट का छापा, असिसटेंट इंजीनियर से मैराथन पूछताछ जारी

Bihar News: पूर्णिया में स्पेशल विजिलेंस यूनिट का छापा, असिसटेंट इंजीनियर से मैराथन पूछताछ जारी

पूर्णिया में बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद के आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) छापेमारी जारी है। भूषण प्रसाद कटिहार में शिक्षा विभाग में पोस्टेड हैं।

bihar news पूर्णिया में स्पेशल विजिलेंस यूनिट का छापा असिसटेंट इंजीनियर से मैराथन पूछताछ जारी

जांच अधिकारी के साथ आरोपी असिसटेंट इंजीनियर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (राजीव कुमार, पूर्णिया): बिहार के पूर्णिया में बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद के आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की छापेमारी की जा रही है। भूषण प्रसाद कटिहार में शिक्षा विभाग में पोस्टेड हैं। बता दें कि यह छापेमारी अभियान पटना से आई SVU की 7 सदस्यीय टीम चला रही है। यह रेड करीब 4 घंटे से चल रही है।

घर का कोना-कोना खंगाल 

यह अभियान स्पेशल विजिलेंस यूनिट के डीएसपी राज कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रही हैं। एसवीयू की टीम घर का कोना कोना खंगालने में जुटी है। इस मामले में सहायक अभियंता से कड़ी पूछताछ की जा रही है। लैपटॉप और मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि टीम को रेड में कई अहम दस्तावेज और प्रूफ हाथ लगे हैं। इससे पहले भूषण प्रसाद पूर्णिया में पोस्टेड थे।

ठेकेदार से रिश्वत लेने का है मामला

जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद शिक्षा विभाग के भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए रुपए की डिमांड की थी। जांच टीम को इससे जुड़े डिजिटल प्रूफ भी हाथ लगे हैं। जिसमें 10 हजार, 4 हजार और 16 हजार रुपए सहायक अभियंता को भेजे गए थे।

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सिमडेगा: हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के विकास को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

झारखंड

सिमडेगा: हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के विकास को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय