Bihar News: बदल गया राजगीर जू व नेचर सफारी का टाइम टेबल, अब इतने बजे तक ही मिलेगी एंट्री

Bihar News: बदल गया राजगीर जू व नेचर सफारी का टाइम टेबल, अब इतने बजे तक ही मिलेगी एंट्री

लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने राजगीर जू व नेचर सफारी के समय में बदलाव किया है। यह नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू होगी।

bihar news बदल गया राजगीर जू व नेचर सफारी का टाइम टेबल अब इतने बजे तक ही मिलेगी एंट्री

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस कड़ी में राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी के संचालन समय में बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था आगामी 15 अप्रैल से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। आदेश के अनुसार दोनों सफारी अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे। इसके बाद पर्यटक को सफारी परिसर में एंट्री नहीं मिलेगी।  

जारी हुआ आदेश 

डीएफओ राजकुमार एम और राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम ने संयुक्त कार्यालय आदेश जारी किया है। इस बारे में उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजगीर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अगले आदेश तक लागू रहेगी नई व्यवस्था 

दोपहर के समय तेज गर्मी व लू चलने के भी पूरे आसार है। चिलचिलाती धूप में सफारी घूमने से पर्यटकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी संचालन का समय सुबह की शिफ्ट में सीमित कर दिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

बिहार

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के चंद टुकड़ों और एक मकान के विवाद में बेटों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी।

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

बिहार

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलीया गांव के समीप स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोविड-19 के दौरान नियम का उल्लंघन करने के एक मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इस घटना में नारदीगंज थाने के ASI नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए।

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

बिहार

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा।