Bihar News: भागलपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CC...

Bihar News: भागलपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar News: भागलपुर के मधु चौक पर लस्सी चोरी का विरोध करने पर दबंगों ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। पुलिस ने खदेड़कर एक आरोपी को कट्टे के साथ दबोचा, दूसरा फरार।

bihar news भागलपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग cctv में कैद हुई वारदात

सांकेतिक तस्वीरव |

भागलपुर शहर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित मधु चौक पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकानदार द्वारा लस्सी चोरी का विरोध करना उसे महंगा पड़ गया। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सिगरेट के बहाने आए थे अपराधी, लस्सी चुराते ही शुरू हुआ हंगामा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान पर दो युवक पहुंचे और पहले सिगरेट की मांग की। दुकानदार जब सामान निकालने में व्यस्त था, उसी दौरान एक बदमाश ने चालाकी से दुकान में रखी लस्सी उठा ली। जैसे ही दुकानदार ने इस चोरी पर टोका-टाकी की, दोनों आरोपियों ने अपना असली रंग दिखा दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने कमर से हथियार निकाल लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मधु चौक पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।

पुलिस की मुस्तैदी से एक आरोपी गिरफ्तार

गोलीबारी की सूचना मिलते ही बरारी थाने की पुलिस फौरन मौके पर पहुँची। पुलिस बल को देखते ही हमलावर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक अपराधी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के बनियां टोला निवासी आर्यन राज उर्फ मुरारी ठाकुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। हालांकि, उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत, चेहरे से हो रही तलाश

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी बेखौफ होकर हवाई फायरिंग कर रहा है। फुटेज में अपराधी का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट है, जिसे आधार बनाकर पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस की एक विशेष टीम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

संबंधित सामग्री

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

राजनीति

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

मोकामा में 18.11 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग योजना का शिलान्यास हुआ। साथ ही परशुराम मेला का उद्घाटन कर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया गया।

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मारी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाराज पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर और सिलबट्टे से उसके सिर को कूंच-कूंचकर मार डाला।

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

राजनीति

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।