लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग, नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग, नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

सुपौल में 4 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने वारदात को अंजाम

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग नवविवाहिता को जहर देकर उतारा मौत के घाट

लव मैरिज के 4 महीने बाद दहेज की मांग |

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 

सुपौल -  बिहार के सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत छिटही हनुमान नगर वार्ड संख्या 10 में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला को जहर खिलाकर मार डाला। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

हाईलाइट्स :

  • सुपौल में नवविवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप
  • 4 महीने पहले प्रेम-प्रसंग में हुई थी शादी
  • डेढ़ लाख देने के बाद भी 5 लाख की अतिरिक्त मांग
  • दहेज नहीं देने पर पति, सास व भैसुर पर हत्या का आरोप
  • घटना के बाद सभी आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

4 महीने पहले प्रेम विवाह, फिर शुरू हुआ दहेज का दबाव

मृतका के पिता मोहम्मद अब्दुल्ला के अनुसार, उनकी बेटी की शादी करीब चार महीने पहले मोहम्मद जमशेद के साथ प्रेम-प्रसंग में हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जल्द ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू हो गई। पंचायत के जरिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई, जिसे उन्होंने किसी तरह पूरा कर दिया।

5 लाख की अतिरिक्त मांग बनी मौत की वजह

पिता का आरोप है कि पहली मांग पूरी होने के बावजूद ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ और वे लगातार पांच लाख रुपये नकद देने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने असमर्थता जताई और कुछ समय मांगा, तो पति, सास और भैसुर ने मिलकर उनकी बेटी को जहर खिला दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

परिजनों को रविवार रात सूचना मिली कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पिता अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

घटना के बाद आरोपी पति, सास और अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है।
भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इलाके में आक्रोश, न्याय की मांग तेज

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें -  मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

संबंधित सामग्री

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से  मिला कंकाल...

बिहार

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से मिला कंकाल...

गोपालगंज में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से नरकंकाल बरामद किया है।

मासूमियत का कत्ल !  जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

क्राइम

मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

भागलपुर में 10 वर्षीय मासूम शमीर का शव कूड़े के ठेले में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

रास्ते से उठीं दो छात्राएं, कई दिन बाद भी सुराग नहीं—परिवार में मातम सा माहौल

क्राइम

रास्ते से उठीं दो छात्राएं, कई दिन बाद भी सुराग नहीं—परिवार में मातम सा माहौल

इमामगंज क्षेत्र से स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे परिजन बेहाल हैं।

AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार

AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग ने AEDO परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं की खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है। आयोग के अनुसार परीक्षा कदाचारमुक्त रही और अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

जदयू बैठक में मंथन तेज, नेक्स्ट सीएम पोस्टर से फिर गरमाई बिहार की सियासत

राजनीति

जदयू बैठक में मंथन तेज, नेक्स्ट सीएम पोस्टर से फिर गरमाई बिहार की सियासत

पटना में जदयू की विधायक दल की बैठक के बीच पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेक्स्ट सीएम पोस्टरों ने निशांत कुमार को लेकर नई सियासी चर्चा छेड़ दी है।