न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत की खबर आ रही है. मृतक की पहचान आरिफ उर्फ सिंकू के रूप में हुई, है. बताया जा रहा है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे इस युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव को अपने कब्जे में लकरजांच में जुट गयी है. पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का. पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.
युवक के आत्महत्या करने की भी वजह सामने आयी है. आरिफ ऑनलाइल गेम और जुए की वजह से कर्ज में चल रहा था. पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार ऑनलाइन जुए में हारने की वजह से कर्ज में वह डूब गया था.
यह भी पढ़ें: घाघरा में तीसरी बार चोरों का निशाना बनी विकलांग की पान गुमटी, गरीब विकलांग की रोजी-रोटी पर वार