बिहार में लूट की साजिश रचते 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार समेत जिंदा कारतूस बरामद

बिहार में लूट की साजिश रचते 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार समेत जिंदा कारतूस बरामद

समस्तीपुर जिले में पुलिस ने लूट की साजिश रचते तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

बिहार में लूट की साजिश रचते  3 गिरफ्तार अवैध हथियार समेत जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस की गिरफ्त में अपराधी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अफरोज आलम / समस्तीपुर:
समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ ही बहादुरपुर में हुई लूट की घटना का भी खुलासा किया है। 

हथियार की नोक पर लूट

पुलिस के अनुसार, 9 मार्च 2026 को नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड-26 स्थित बाबुल इंटरप्राइजेज में तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लैपटॉप, कागजात और 4 लाख 41 हजार रुपये की लूट की थी। इस मामले में पीड़ित अंकित कुमार गुप्ता के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विशेष टीम का गठन 

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान की। देर रात रेलवे स्टेडियम फील्ड में छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उस समय वे फिर से लूट की योजना बना रहे थे।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस 

गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार समेत अन्य शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बहादुरपुर लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन विवाद के कारण आपराधिक रास्ता अपनाया और साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया था। लूट की रकम में से उन्हें हिस्सा भी मिला था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही लूट की गई राशि और सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है।


 

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

बिहार

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के चंद टुकड़ों और एक मकान के विवाद में बेटों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी।

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

बिहार

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलीया गांव के समीप स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोविड-19 के दौरान नियम का उल्लंघन करने के एक मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इस घटना में नारदीगंज थाने के ASI नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए।

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

बिहार

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा।