न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 की प्लेऑफ की उलटी गिनती शुरू हो गई है. RCB प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को खेला जाएगा. जिसके बाद एलिमिनेटर और फिर दूसरे क्वालीफायर मैच खेला जाएगा. जिसके बाद आईपीएल के दो फाइनलिस्ट 31 मई को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे.
प्लेऑफ के सभी मुकाबले भारत के अलग अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, वहीं एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर मैच की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम कर रही है. वहीं फाइनल यानि की खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर क्या आप इस बात से अवगत हैं कि यदि इन यहां मुकाबले के दौरान यदि बारिश हो जाती है तो क्या होगा. तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं कि यदि इस महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान बारिश होती है तो क्या होगा.
आपने आईसीसी टूर्नामेंट वाले मुकाबलों में देखा होगा कि नॉकआउट मुकाबलों के लिए आईसीसी के द्वारा एक रिजर्व डे का प्लान पहले से तैयार रहता है. यदि मैच वाले दिन बारिश हो जाती है तो, इस रिजर्व डे के दिन इस मुकाबले को कराकर फैसला लिया जाता है. लेकिन आईपीएल प्लेऑफ के नियम इस नियम से थोड़ा सा अलग है. पहले क्वालीफायर, एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर मैच के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं है. सिर्फ फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का नियम है. मगर इसमें सभी यह भी जानना चाहते हैं कि यदि क्वालीफायर या एलिमिनेटर मैच के दौरान बारिश हो गई तो फिर क्या होगा. विजेता का चयन कैसे किया जाएगा.
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, यदि बारिश के वजह से मैच नहीं होता है तो फिर मामला पॉइंट्स टेबल में जाकर रुकता है और यह देखा जाता है कि कौन सी टीम पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन में है. यानि कि कौन सी टीम अच्छे अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर काबिज है. वह सीधे अपनी जगह आगे होने वाले मुकाबले के लिए तय कर लेगी. उदाहरण के तौर पर टीम A और टीम B के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाता है और पॉइंट्स टेबल में टीम A, टीम B से ऊपर है. बारिश के कारण पहले क्वालीफायर मैच का परिणाम नहीं निकल पाता है, तो बेहतर पोजीशन के आधार पर टीम A को सीधे फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा. ऐसा ही नियम एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर पर भी लागू होगा.
यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा को जंगल की ओर ले जाने की कोशिश, सूझबूझ से बची बड़ी घटना,ऑटो चालक हिरासत में