Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बनेगा आफत! रांची समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बनेगा आफत! रांची समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

jharkhand weather झारखंड में मौसम बनेगा आफत रांची समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इन दिनों झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ हैं. रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे. साथ ही गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 18 से 23 मई तक प्री-मानसून सक्रिय रह सकता हैं. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती हैं. 

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को धनबाद और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई हैं. वहीं दूसरी ओर राज्य के 9 जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई हैं. साथ ही पलामू और गढ़वा जैसे जिले सबसे ज्यादा गर्म रहने की संभावना हैं. यहां तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कई जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना हैं. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, दुमका और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता हैं. ऐसे में इन जिलों का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने वाला है, यहां अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहने वाला हैं. इसके अलावा दुमका, देवघर और पूर्वी सिंहभूम में भी तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना हैं.

यह भी पढ़े: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी नहीं है गर्भवती, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
 
संबंधित सामग्री

नाबालिग छात्रा को जंगल की ओर ले जाने की कोशिश, सूझबूझ से बची बड़ी घटना,ऑटो चालक हिरासत में

झारखंड

नाबालिग छात्रा को जंगल की ओर ले जाने की कोशिश, सूझबूझ से बची बड़ी घटना,ऑटो चालक हिरासत में

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में 10 सीटों पर एमएलसी चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा।

लेस्लीगंज के दारूडीह में ससुराल आए युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

झारखंड

लेस्लीगंज के दारूडीह में ससुराल आए युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

छतरपुर के राजमडीह में मिले शव मामले में पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टि हत्या नहीं, अत्यधिक शराब और लू से मौत की आशंका

झारखंड

छतरपुर के राजमडीह में मिले शव मामले में पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टि हत्या नहीं, अत्यधिक शराब और लू से मौत की आशंका

रांची SSP राकेश रंजन ने रात्री में कई थाने का किया औचक निरीक्षण, लेट नाइट काम पर दिया विशेष ध्यान

झारखंड

रांची SSP राकेश रंजन ने रात्री में कई थाने का किया औचक निरीक्षण, लेट नाइट काम पर दिया विशेष ध्यान