कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कानपुर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही हैं. रावतपुर इलाके के एक होटल में छापेमारी के कुछ ही दिनों बाद अब कल्याणपुर क्षेत्र की एक आलीशान कोठी में पुलिस ने दबिश देकर एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया हैं. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

पॉश इलाके में लगातार मिल रही थी शिकायतें
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर के एक रिहायशी इलाके में स्थित कोठी को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी. आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि यहां देर रात तक बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे इलाके में संदेह का माहौल बन गया था. स्थानीय निवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामले पर निगरानी शुरू की गई.

पुलिस ने मारा छापा, मौके से चार लोग गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को कोठी पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को वहां एक युवती और तीन अन्य लोग मिले. शुरुआती पूछताछ के बाद सभी को हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी के दौरान इलाके में अचानक भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरा इलाका चर्चा और अफवाहों से गर्म हो गया.

बाहर से लड़कियां लाने की आशंका
पुलिस को शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि कथित तौर पर बाहरी राज्यों और शहरों से महिलाओं और लड़कियों को लाकर यहां अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थी. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं. 

48 घंटे पहले होटल में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले रावतपुर क्षेत्र के एक होटल में भी पुलिस ने कार्रवाई कर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा था. जांच के दौरान यह बात भी सामने आई थी कि कथित तौर पर होटल में आने वाले लोगों की गतिविधियों को गुप्त कैमरों के जरिए रिकॉर्ड किया जा रहा था. उस मामले के बाद शहर में अवैध नेटवर्क को लेकर पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई थी. पुलिस अब मोबाइल रिकॉर्ड, संपर्क सूत्रों और अन्य डिजिटल सबूतों के जरिए पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: ट्रंप के एक बयान से कांप उठा बाजार, कच्चे तेल में भारी भूचाल.. पेट्रोल-डीजल महंगे होने का खतरा बढ़ा

 

संबंधित सामग्री

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या आया सामने

झारखंड

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या आया सामने

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

देश-विदेश

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

देश-विदेश

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

ट्रंप के एक बयान से कांप उठा बाजार, कच्चे तेल में भारी भूचाल.. पेट्रोल-डीजल महंगे होने का खतरा बढ़ा

देश-विदेश

ट्रंप के एक बयान से कांप उठा बाजार, कच्चे तेल में भारी भूचाल.. पेट्रोल-डीजल महंगे होने का खतरा बढ़ा

टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा, पंख कटे 7 तोते बरामद

झारखंड

टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा, पंख कटे 7 तोते बरामद