न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का आज 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. खास बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह मुकाबला उसके घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला है और इस मैच में एमएस धोनी के खेलने की कयास भी तेज है. एमएस धोनी के द्वारा दिए गए एक बायन में कहा गया था कि उनका आखिरी मैच चेन्नई में खेला जाएगा. ऐसे में सभी कयास लगा रहे हैं कि आज हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के मैदान में खेला जाने वाले मुकाबले में एमएस धोनी चेन्नई के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे.
साथ ही इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन मिली जुली रही है. टीम ने अभी तक खले गए 12 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है. वहीं टीम को 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम को यदि प्लेऑफ़ में क्वालिफ़ाई करना है तो, उसे बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत दर्ज करनी है. यदि चेन्नई इन दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर लेती है वह आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ़ में क्वालिफ़ाई कर जाएगी. वहीं यदि टीम आज खेले जाने वाले मुकाबले में हार जाती है तो, वह प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जाएगा. इसका मतलब साफ है कि चेन्नई का आज का मुकाबला करो और मरो का है.
वहीं बात करें, भारतीय टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तो, एमएस धोनी ने इस सीजन में खेले गए अभी तक के 12 में से एक भी मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. पिंडली की चोट के वजह से एमएस धोनी टीम की प्लेइंग11 से बाहर चल रहे हैं. वहीं चेन्नई के फैंस अपने इस खिलाड़ी का एक झकल पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं चेन्नई के हर मैच से पहले एमएस धोनी का नाम ट्रेंड करने लगता है. वहीं एमएस धोनी अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और कयास लगाया जा रहा है कि वह मैच के दौरान आज खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हर कोई ये जानने को बेकरार था कि आज धोनी खेल रहे हैं या नहीं? ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और आज भी मैच से पहले भी फैन्स का उत्साह अपने चरम पर होने की पूरी संभावना है.
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी नहीं है गर्भवती, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा