न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के तथा-कथित तौर पर यौन शोषण और गर्भवती होने के बाद जेल प्रशासन और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे. वहीं अब इस मामले को लेकर सामने आई मेडिकल रिपोर्ट ने सभी को चौका दिया है.
सामने आई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, जेल में बंद महिला युवती प्रेग्नेंट नहीं है. रांची के सदर हॉस्पिटल में 23 वर्षीय युवती को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसका अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच कराया गया था. जिसके बाद सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.
यह भी पढ़ें: DC vs RR मैच में छाया सूर्यवंशी का 'वैभव', 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल तोड़ दिए कई रिकॉर्ड