जंजीरों में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, पटना में गूंजा आक्रोश का बिगुल

जंजीरों में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, पटना में गूंजा आक्रोश का बिगुल

पटना के गांधी मैदान में जन आक्रोश महिला सम्मेलन से पहले एक महिला कार्यकर्ता जंजीरों में विरोध करती दिखी, जिसने पूरे कार्यक्रम का केंद्र बना लिया।

जंजीरों में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति पटना में गूंजा आक्रोश का बिगुल

पूरे शरीर में जंजीर पहनकर विरोध जताती भाजपा कार्यकर्ता |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा, ( संवाददाता ) पटना  : राजधानी पटना में महिला आक्रोश का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। गांधी मैदान इलाके में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता पूरे शरीर में जंजीर पहनकर विरोध जताने पहुंची, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हाइलाइट्स:

  •  जंजीर पहनकर महिला कार्यकर्ता का अनोखा विरोध प्रदर्शन
  •   “महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे” — प्रदर्शनकारी का तीखा बयान
  •   पटना के गांधी मैदान इलाके में महिलाओं की भारी भीड़
  •   कारगिल चौक के पास भव्य मंच तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  •   बिहार के कोने-कोने से पहुंचीं महिलाएं, सम्मेलन में जोश
  •   विपक्ष पर सीधा हमला, जनता से जवाब देने की अपील
  •   मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की संभावना
  •  जन आक्रोश महिला सम्मेलन शुरू होने से पहले सियासी माहौल गर्म

जंजीरों में विरोध का संदेश

प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ता ने कहा कि महिलाओं का अपमान हम नहीं सहेंगे।उन्होंने जंजीर पहनकर यह संदेश देने की कोशिश की कि महिलाओं को बंधनों में रखने की राजनीति अब नहीं चलेगी।

विपक्ष पर सीधा हमला

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षियों को जवाब जनता और हम सब मिलकर देंगे।

गांधी मैदान में जुटी भारी भीड़

पटना के गांधी मैदान इलाके में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी है। बिहार के अलग-अलग जिलों से महिलाएं इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंची हैं, जिससे कार्यक्रम का आकार काफी बड़ा हो गया है।

कारगिल चौक के पास भव्य मंच तैयार

कार्यक्रम के लिए कारगिल चौक के पास एक भव्य मंच तैयार किया गया है, जहां से नेताओं का संबोधन होगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल

इस जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी शामिल होने की संभावना है। उनके संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

महागठबंधन पर हमला

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति के खिलाफ काम करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें – बिहार के कोने-कोने से पटना पहुंचीं महिलाएं, जन आक्रोश महिला सम्मेलन में आज गरजेगी आधी आबादी

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

झारखंड

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग