नालंदा स्कूल में मचा हड़कंप! मिड-डे मील खाते ही एक-एक कर गिरने लगे बच्चे, शिक्षक भी हुए बीमार

नालंदा स्कूल में मचा हड़कंप! मिड-डे मील खाते ही एक-एक कर गिरने लगे बच्चे, शिक्षक भी हुए बीमार

नालंदा के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चों और एक शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रशास

नालंदा स्कूल में मचा हड़कंप मिड-डे मील खाते ही एक-एक कर गिरने लगे बच्चे शिक्षक भी हुए बीमार

नालंदा स्कूल में मचा हड़कंप! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

हर्ष कुमार / नालंदा -   नगरनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद अचानक दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक 50 से ज्यादा बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, दस्त और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

हाईलाइट्स - 

  • नालंदा के नगरनौसा स्थित स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चे बीमार
  • उल्टी, दस्त और चक्कर की शिकायत के बाद कई बच्चे बेहोश होकर गिरे
  • बच्चों को नगरनौसा PHC और चंडी रेफरल अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • मिड-डे मील में चावल और चने की सब्जी परोसी गई थी
  • एक छात्रा ने खाने में संदिग्ध गोलाकार वस्तु दिखने का दावा किया
  • भोजन खाने के बाद एक शिक्षक की भी तबीयत बिगड़ी
  • प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

स्कूल से अस्पताल तक मची अफरा-तफरी

घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बीमार बच्चों को तुरंत नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज शुरू किया। जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया। कई अभिभावक अपने बच्चों को निजी क्लीनिक और अस्पतालों में भी लेकर पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई अपने बच्चे की हालत को लेकर परेशान दिखा।

खाने में क्या था, बच्चों ने क्या बताया?

बताया जा रहा है कि दोपहर के भोजन में बच्चों को चावल और चने की सब्जी दी गई थी। अस्पताल में भर्ती पांचवीं की छात्रा अमृता कुमारी ने बताया कि भोजन के दौरान सब्जी में एक अजीब गोलाकार चीज दिखाई दी थी। इसके बाद बच्चों में डर फैल गया। कुछ ही देर बाद कई बच्चों को उल्टी और चक्कर आने लगे। छात्रों का कहना है कि लगभग सभी बच्चों ने वही भोजन किया था। कुछ बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि भोजन परोसने से पहले किसी शिक्षक द्वारा खाना चखकर नहीं देखा गया। इस बात को लेकर अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

शिक्षक भी हुए बीमार

घटना में स्कूल के एक शिक्षक अमरेश कुमार की तबीयत भी बिगड़ गई। बताया गया कि उन्होंने भी वही मिड-डे मील खाया था, जिसके बाद उन्हें कमजोरी और चक्कर महसूस होने लगा। बाद में उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे भोजन में गड़बड़ी की आशंका और गहरा गई है।

प्रधानाध्यापिका ने क्या कहा?

स्कूल की प्रधानाध्यापिका रजनी कुमारी ने बताया कि बच्चों ने जैसे ही खाना खाना शुरू किया, कुछ मिनट बाद ही कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी हुई तो किसी को दस्त और चक्कर की शिकायत हुई। कुछ बच्चे अचानक बेहोश भी हो गए। स्थिति गंभीर होते देख तुरंत बच्चों को अस्पताल भेजा गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।

प्रशासन ने शुरु की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल, शिक्षा विभाग के डीपीओ आनंद शंकर और डीईओ आनंद विजय ने बच्चों का हाल जाना और डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट ली। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भोजन के नमूनों की जांच कराई जाएगी ताकि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह सामने आ सके।

गांव में डर और गुस्सा

घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और ज्यादातर बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी का मर्डर, मुंह में गोली मार हथियार लहराते फरार हुए बदमाश

संबंधित सामग्री

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 प्रस्तावों को मंजूरी, गया–बैंकॉक सीधी उड़ान और 747 करोड़ की स्वास्थ्य ग्रांट को हरी झंडी

बिहार

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 प्रस्तावों को मंजूरी, गया–बैंकॉक सीधी उड़ान और 747 करोड़ की स्वास्थ्य ग्रांट को हरी झंडी

बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें विकास, शिक्षा, खेल और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शामिल है। गया से बैंकॉक सीधी उड़ान और करोड़ों की विकास योजनाओं को हरी झंडी मिली।

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

बिहार

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

ककोलत जलप्रपात में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नया शुल्क और पार्किंग सिस्टम लागू किया है। सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह नियम 21 मई 2026 से प्रभावी होंगे।


RAIL NEWS:  रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

बिहार

RAIL NEWS: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेन रद्द की गई है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

बिहार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4,236 पदों के लिए 14 और 17 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

क्राइम

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

सहरसा के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर घूस मां