न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बूटी मोड़ इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक में अचानक आग लग गई. घटना हीरो सर्विस सेंटर और जगदंबा बैंक्वेट हॉल के सामने की बताई जा रही है. देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
ये भी पढ़ें- NEET-UG पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगांवकर पर शिकंजा, पुणे में RCC क्लासेज पर बुलडोजर कार्रवाई
रांची के बूटी मोड़ में बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
संबंधित सामग्री
गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त
नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.
बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई
गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी
ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.
झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे
दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा
पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका
जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.