न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - दरअसल वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग के कारण 30 मई, 2026 तक प्री नान इण्टरलॉक पर कार्य होना है। इसके अलावा 31 मई से 05 जून,2026 तक प्री-नान इण्टरलॉक और 06 से 08 जून,2026 तक नान इण्टरलॉक कार्य किया जाना है। 08 जून,2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण किया गया है।
रद्द की गई सवारी गाड़ियां-
1. नरकटियागंज से 20 मई से 09 जून, 2026 तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
2. गोरखपुर कैण्ट से 19 मई से 08 जून, 2026 तक चलने वाली 55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
3. गोरखपुर कैण्ट से 19 मई से 08 जून, 2026 तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
4. गोरखपुर कैण्ट से 19 मई से 08 जून, 2026 तक चलने वाली 55048 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
5. नरकटियागंज से 19 मई से 08 जून, 2026 तक चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
6. नरकटियागंज से 19 मई से 08 जून, 2026 तक चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी नरकटियागंज से गोरखपुर कैण्ट तक निरस्त रहेगी।
रद्द की गई स्पेशल ट्रेन-
1. लालकुंआ से 21, 28 मई एवं 04 जून, 2026 को चलने वाली 05060 लालकुंआ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
2. कोलकाता से 23, 30 मई एवं 06 जून,2026 को चलने वाली 05059 कोलकाता-लालकुंआ स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
3. दिल्ली से 28 मई एवं 04 जून, 2026 को चलने वाली 04010 दिल्ली-मोतिहारी स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
4. सीतामढ़ी से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
5. गांधी धाम से 29 मई एवं 05 जून, 2026 को चलने वाली 09451 गांधी धाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
6. भागलपुर से 01 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधी धाम स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
7. पूर्णिया कोर्ट से 24, 31 मई तथा 05 एवं 07 जून, 2026 को चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
8. आनन्द विहार से 26 मई तथा 02, 07 एवं 09 जून, 2026 को चलने वाली 05580 आनन्द विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
9. उधना से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 09041 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
10. जयनगर से 01 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 09042 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
11. उधना से 31 मई एवं 07 जून, 2026 को चलने वाली 09045 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
12. जयनगर से 01 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 09046 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
13. उधना से 31 मई एवं 07 जून, 2026 को चलने वाली 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
14. झंझारपुर से 01 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
15. सहरसा से 02 जून, 2026 को चलने वाली 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
16. आनन्द विहार टर्मिनस से 04 जून, 2026 को चलने वाली 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का किया गया रूट चेंज
1. राधिकापुर से 02 जून, 2026 को चलने वाली 14011 राधिकापुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, कप्तानगंज स्टेशनों पर नही रहेगा।
2. आनन्द विहार टर्मिनस से 07 जून, 2026 को चलने वाली 14012 आनन्द विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कप्तानगंज, नरटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
3. कटिहार से 21 मई, 2026 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार स्टेशनों पर नही रहेगा।
4. दिल्ली से 02 एवं 05 जून, 2026 को चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सिसवा बाजार, बगहा, नरटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
5. गोरखपुर से 21 एवं 28 मई, 2026 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव पिपराईच, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
6. मुजफ्फरपुर से 29 मई एवं 05 जून, 2026 को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा स्टेशनों पर नही रहेगा।
7. आनन्द विहार टर्मिनस से 03 जून, 2026 को चलने वाली 12212 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बगहा, नरटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
8. देहरादून से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरटियागंज, हरिनगर, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
9. बांद्रा टर्मिनस से 20 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव पिपराईच, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरिनगर, नरटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी, मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
10. आनन्द विहार टर्मिनस से 21 मई, 2026 को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कप्तानगंज, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
11. पोरबन्दर से 05 जून, 2026 को चलने वाली 19269 पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-भटनी-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी स्टेशनों पर नही रहेगा।
12. कामाख्या से 07 जून, 2026 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव लहरिया सराय, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, कप्तानगंज स्टेशनों पर नही रहेगा।
13. प्रयागराज जं0 से 25, 27 मई तथा 01, 03 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 14112 प्रयागराज जं0-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
14. मुजफ्फरपुर से 25, 27 मई तथा 01, 03 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं0 एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
स्पेशल ट्रेनों का भी हुआ मार्ग परिवर्तन-
1. कटिहार से 03 जून, 2026 को चलने वाली 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग सकरी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव काकरघाटी, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज स्टेशनों पर नही रहेगा।
2. लौकहा बाजार से 21 मई से 08 जून, 2026 तक चलने वाली 04013 लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग सकरी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज स्टेशनों पर नही रहेगा।
3. आनन्द विहार टर्मिनस से 21 मई से 07 जून, 2026 तक चलने वाली 04014 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो स्टेशनों पर नही रहेगा।
4. आनन्द विहार टर्मिनस से 21 मई, 2026 को चलने वाली 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया स्टेशनों पर नही रहेगा।
5. कोलकाता 28 मई एवं 04 जून, 2026 को चलने वाली 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, कप्तानगंज स्टेशनों पर नही रहेगा।
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली गाड़िया-
1. दरभंगा से 23 एवं 30 मई, 2026 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 01 घंटा नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
2. रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 21 मई, 2026 को रक्सौल से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर, 23 एवं 30 मई, 2026 को पूर्व मध्य रेलवे पर 80 मिनट नियंत्रित कर तथा 06 एवं 08 जून, 2026 को रक्सौल से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
3. आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 20 मई, 2026 को आनन्द विहार टर्मिनस से 03 घंटा पुनर्निर्धारित कर, 21, 22 मई एवं 07 जून, 2026 को लखनऊ मण्डल (पूर्वोत्तर रेलवे) पर 95 मिनट नियंत्रित कर, 24 मई तथा 01 एवं 02 जून, 2026 को आनन्द विहार टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
4. आनन्द विहार टर्मिनस से 06 जून, 2026 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल (पूर्वोत्तर रेलवे) पर 01 घंटा नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
5. बांद्रा टर्मिनस से 01 जून, 2026 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल (पूर्वोत्तर रेलवे) पर 45 नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
इसे भी पढ़ें - बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली