रांची में शादी समारोह से हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
रांची में शादी समारोह से हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस ने शादी समारोह के दौरान हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी बरामद की है. ये वारदात बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में हुई थी, जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन के गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की थी.

CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैकी सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर सोना, चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 96 हजार 800 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह चोरी 1 मई को हुई थी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें-  रांची के बूटी मोड़ में बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।