बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रि...

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।


 बिहार सरकार का बड़ा ev प्लान अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

सरकारी विभाग में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार सरकार ने सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाली किराये की डीजल और पेट्रोल गाड़ियों को धीरे-धीरे हटाने का फैसला लिया है। उनकी जगह अब इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे ईंधन खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।  इस नई व्यवस्था को लागू करने की जिम्मेदारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गई है। दोनों एजेंसियां वाहन कंपनियों से तालमेल कर अलग-अलग विभागों को जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराएंगी। शुरुआत में करीब दो से तीन हजार EV सड़क पर उतारने की तैयारी की जा रही है।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार सरकार सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहन लागू करेगी
  • पहले चरण में 2-3 हजार EV उपलब्ध कराने की तैयारी
  • सरकारी परिसरों और पेट्रोल पंपों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

बड़ी कंपनियों के साथ बनी नई रणनीति

इस योजना को लेकर शुक्रवार को विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारी, पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि और कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हुईं। टाटा मोटर्स, एमजी मोटर, हुंडई, मारुति सुजुकी और टीवीएस जैसी कंपनियों के साथ सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को लेकर चर्चा की। सरकार ने कंपनियों से कहा कि वे ऐसे मजबूत EV मॉडल तैयार करें जो बोलेरो, स्कॉर्पियो-एन और आर्टिगा जैसी गाड़ियों की तरह लंबी दूरी तय कर सकें और सरकारी उपयोग के लिहाज से भरोसेमंद हों।

चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर भी फोकस

सरकार सिर्फ गाड़ियां खरीदने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि चार्जिंग नेटवर्क मजबूत करने पर भी जोर दे रही है। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी परिसरों और सार्वजनिक जगहों पर बड़े स्तर पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों को अपने पेट्रोल पंपों पर भी अनिवार्य रूप से EV चार्जर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें - शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

संबंधित सामग्री

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

क्राइम

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

बिहार

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र के कारगिल दियारा में वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में धमकी और रोकने के आरोप सामने आए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

क्राइम

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

बेगूसराय के लोदीपुर शाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।