न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत मामले में आरोपी सोनाहातू के तत्कालीन बीएसओ संतोष कुमार सिन्हा के खिलाफ 15 साल बाद भी मुकदमा नहीं शुरू हो सका है. रांची डीसी की ओर से अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से मुकदमा लंबित है. एसीबी की विशेष कोर्ट में एक बार फिर फाइल खुली और सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 जून निर्धारित कर बंद कर दी गई. सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि अब तक अभियोजन स्वीकृति प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिसके कारण मामले में आगे की कार्रवाई लंबित है. पिछले 85 तिथि पर सुनवाई हुई, लेकिन मुकदमा आगे नहीं बढ़ा. कोर्ट ने एसीबी के विशेष लोक अभियोजक को आवश्यक कदम उठाकर जल्द अभियोजन स्वीकृति आदेश उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. रिश्वत कांड का मामला साल 2011 से एसीबी की विशेष कोर्ट में लंबित है. बता दें कि 9 मार्च 2011 को वृद्धा पेंशन वितरण के दौरान बीएसओ ने दलाल जगन्नाथ मछुआ के माध्यम से लाभुकों से 50-50 रुपए रिश्वत वसूली करवाई थी. गिरफ्तारी के दौरान बैग से 8249 रुपए बरामद हुआ था.
ये भी पढ़ें- सांसद दीपक प्रकाश ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, देवघर रोपवे हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग