समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच, आईडेंटिटी कार्ड नहीं पहनने पर क्लर्क को शोकॉज

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची dc मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज शाम 04:35 बजे जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग कार्यालयों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. अनुपस्थित पाये गये कर्मियों के संबंध में यह भी सत्यापित किया गया कि उनके द्वारा अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है अथवा नहीं. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि कार्यालयों में अनुशासन एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करना प्रशासनिक कार्यसंस्कृति की प्राथमिक आवश्यकता है.

आईडेंटिटी कार्ड नहीं पहनने पर क्लर्क को शोकॉज
निरीक्षण के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के टेबल पर स्पष्ट रूप से नेम प्लेट प्रदर्शित करने तथा प्रत्येक कर्मी के लिए पहचान पत्र धारण करने की भी जांच की. पंचायती राज कार्यालय में एक लिपिक के पहचान पत्र धारण नहीं करने पर उन्होंने शोकॉज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन को कार्यालय में आने पर संबंधित कर्मी की पहचान में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

गुमला में आंधी-बारीष का कहर: टांगीनाथ धाम में दो करोड़ की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त

झारखंड

गुमला में आंधी-बारीष का कहर: टांगीनाथ धाम में दो करोड़ की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त

एक्सपायरी खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, नियमित निरीक्षण के निर्देश

झारखंड

एक्सपायरी खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, नियमित निरीक्षण के निर्देश

तेज आंधी-तूफान का कहर: विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त, परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

झारखंड

तेज आंधी-तूफान का कहर: विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त, परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

झारखंड

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

राम कुमार वर्मा ने संभाला खलारी थाना प्रभारी का पदभार, कानून व्यवस्था को लेकर कही बड़ी बात

झारखंड

राम कुमार वर्मा ने संभाला खलारी थाना प्रभारी का पदभार, कानून व्यवस्था को लेकर कही बड़ी बात