अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार ...

अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे, शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल...

जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 200 सीटें जीतना है और नेता का फैसला नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने शराबबंदी कानून पर फिर सवाल उठाते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया।

अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल

अनंत सिंह का बड़ा बयान |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -  जदयू विधायक दल की बैठक को लेकर विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर काम करने का निर्देश दिया है। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर 200 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया गया है, जिस पर पूरी ताकत से मेहनत करने को कहा गया है।

हाईलाइट्स:

  • जदयू विधायक दल की बैठक में 200 सीटों का चुनावी लक्ष्य तय करने की बात
  • अनंत सिंह बोले– नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे
  • निशांत कुमार पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई
  • नीतीश कुमार जल्द बिहार में व्यापक यात्रा पर निकलेंगे
  • शराबबंदी कानून पर अनंत सिंह ने फिर उठाए सवाल
  • बोले– “मैं सरकार नहीं, जो सही लगा वही कहा”
  • सरकार के फैसले को मानने की बात कही
     

नेतृत्व को लेकर साफ संदेश

विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार नीतीश कुमार को दिए जाने पर अनंत सिंह ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा। उन्होंने कहा, “मालिक वही हैं, जो वे तय करेंगे वही नेता होगा।” इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी में नेतृत्व को लेकर कोई असमंजस नहीं है।

निशांत कुमार पर कोई चर्चा नहीं

बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर किसी तरह की चर्चा से भी अनंत सिंह ने इनकार किया। उन्होंने कहा कि न तो इस विषय पर कोई बातचीत हुई और न ही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उनका जिक्र किया। अनंत सिंह के मुताबिक, नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि वे जल्द ही बिहार के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे और पहले से अधिक व्यापक स्तर पर जनता के बीच पहुंचेंगे। इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं और कार्यों को सीधे लोगों तक पहुंचाना है।

शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर अनंत सिंह ने एक बार फिर अपनी राय दोहराई। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ जमीनी हकीकत बताई है और यह उनकी व्यक्तिगत राय है। आगे कहा कि  “मैं सरकार नहीं हूं, जो सही लगा वही कहा। अगर कोई मेरी बात नहीं मानेगा तो मैं क्या कर सकता हूं,”।  सम्राट चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने वह बयान नहीं सुना है, लेकिन सरकार जो भी निर्णय लेगी, वही अंतिम होगा। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके जैसे विचार रखने वाले और भी कई लोग हैं।

इसे भी पढ़ें -  रास्ते से उठीं दो छात्राएं, कई दिन बाद भी सुराग नहीं—परिवार में मातम सा माहौल

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।