गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

गौतम सिंह/न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
बिरनी प्रखंड के खरखरी मोड़ से जुठाआम मोड़ तक बन रही लगभग 3.9 किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के किनारे बनाए जा रहे गार्डवाल में कथित रूप से मानक के विपरीत सफेद पत्थरों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि गार्डवाल निर्माण में मजबूत और गुणवत्तायुक्त काले पत्थरों का उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर सफेद पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा कम एवं बालू की मात्रा अधिक उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में कई बार आपत्ति जताने के बावजूद निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया. इससे सड़क एवं गार्डवाल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर, मामले पर विभागीय जेई शमशाद ने बताया कि संवेदक को पहले ही मानक के अनुरूप सामग्री उपयोग करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने कहा कि हाल ही में स्थल निरीक्षण के दौरान सफेद पत्थरों को हटाने का आदेश भी दिया गया था. इसके बावजूद यदि दोबारा ऐसे पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के क्वालीफायर और एलिमिनेटर में नहीं रखा गया है रिजर्व डे, बारिश हुई तो ऐसे होगा फैसला

संबंधित सामग्री

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

देश-विदेश

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बिहार

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जदयू पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ‘थैली की पार्टी’ बन गई है तभी तो नीतीश कुमार को दरकिनार किया जा रहा है।

कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

क्राइम

कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

देश-विदेश

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

ट्रंप के एक बयान से कांप उठा बाजार, कच्चे तेल में भारी भूचाल.. पेट्रोल-डीजल महंगे होने का खतरा बढ़ा

देश-विदेश

ट्रंप के एक बयान से कांप उठा बाजार, कच्चे तेल में भारी भूचाल.. पेट्रोल-डीजल महंगे होने का खतरा बढ़ा