पुण्यतिथि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वाजपेयी की प्रतिमा रही सूनी

भाजपा जिला कमिटी को भी नहीं आई वाजपेयी की याद

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वाजपेयी की प्रतिमा रही सूनी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क : भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि के मौके पर शहर के अटल पार्क में लगी उनकी प्रतिमा सूनी रही. देश को परमाणु शक्ति की ताकत देने वाले स्व अटल बिहारी वाजपेयी, जिन्होंने अपने शासन व्यवस्था की मिसाल कायम की. जिनके शासन काल में झारखंड अलग राज्य का तोहफा मिला, भाजपा जिला कमिटी ने उन्हीं वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भी जरूरी नहीं समझा. हालांकि प्रखंड स्तर पर केरसई, बानो आदि जगहों पर विभिन्न लोगों व संगठनों ने वाजपेयी जी कि पुण्यतिथि मनाई, लेकिन भाजपा जिला कमिटी इस मौके पर शिथिल नजर आई. जानकारी लेने के लिए जिला अध्यक्ष दीपक पुरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा. जिला भाजपा ने ऐसे मौके पर क्यों ऐसी शिथिलता दिखाई. यह  तो भाजपा के लोग ही बता सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में विहंगम योग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है.