भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: केंद्र सरकार की योजना के तहत 15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल शुरू की गयी है. गुरुवार को करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष मुनियां देवी एवं प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर विधिवत किया.
जिला परिषद अध्यक्ष मुनियां देवी ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जबकि दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सामान्य बीमारी के इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. उप स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने के बाद ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.
मौके पर नंदकिशोर राय, श्याम पाठक, यदुनंदन पाठक, मीठू पाठक, राजकुमार पाठक, मुनिया देवी, मनीष कुमार, अशोक सोरेन, दिनेश राय, गौतम पाठक, एथोनी स्वामी, भरत लाल शर्मा, हरिबोल पाठक, घनश्याम वर्मा, राजेश भट्ट, कैलास पाठक, डोमन पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत