न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से राज्यभर में शोक की लहर है. मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास में उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम नेता-मंत्री पहुंच रहे हैं. रूपी सोरेन के छोटे बेटे और दुमका विधायक बसंत सोरेन की भी आज रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी. इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण रांची नहीं आ पाएंगे.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बसंत सोरेन की तबीयत खराब है. ऐसे में उनके यहां आने की संभावना नहीं है. बसंत सोरेन का सिंगापुर में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख