थार से कुचलने का प्रयास

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी. 

By : Dipali Kumari
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के जवान को थार से कुचलने का प्रयास मामले में  जेल में बंद आरोपी विश्राम उरांव को कोर्ट से राहत मिल गयी है. अपर न्याययुक्त वर्दा की कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी है. मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी. 

बताते चलें यह घटना 14 जुलाई को मोरहाबादी मैदान के पास पार्क प्राइम होटल के पास हुई थी. यहां वाहन जांच के दौरान एक थार चालक ने लालपुर थाना की गश्ती टीम के चालक को कुचलने का प्रयास किया था, जिसमें पुलिस जवान राजेश सिंह को सिर और पैर में चोटें आई थी. घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी थी.
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद थार चालक विश्राम उरांव मौके से फरार हो गया था. इसके बाद SSP रांची के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा था. 

इसे भी पढ़ें: रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.