न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया.
उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी की. इस दौरान करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया. अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्तता के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है.
जिला प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत