व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप

व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप

व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप

 व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र प्रशासन में हड़कंप

प्रमोद कुमार/न्यूज11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सोमवार को व्यावसायिक संघ ने जोरदार मोर्चा खोल दिया. व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. संघ ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत कार्यालय का घेराव कर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा. 

व्यावसायिक संघ ने मांग पत्र में गिनाईं समस्याएं

मांगपत्र में कहा गया है कि बरवाडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, लोड शेडिंग और अनियमित आपूर्ति से आम जनता त्रस्त है. भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है. रात के समय अंधेरे और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. दीपक राज ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है. कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. दीपक राज ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बरवाडीह की जनता की है. यदि 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो दुकानदार, ग्रामीण, छात्र और आम उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे. प्रशासन को जनता की परेशानी समझनी होगी, अन्यथा व्यापक आंदोलन तय है.

यह भी पढ़ें: मोहमदगंज के पंसा गांव में अगलगी की घटना में मवेशियों की जलने से मौत, लाखों की संपत्ति भी जलकर राख

संबंधित सामग्री

जेपीएससी करे पहल, प्रतिभा सेतु का निर्माण करे सरकार - आजसू महासचिव संजय मेहता ने सीएम को लिखा पत्र

झारखंड

जेपीएससी करे पहल, प्रतिभा सेतु का निर्माण करे सरकार - आजसू महासचिव संजय मेहता ने सीएम को लिखा पत्र

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

झारखंड

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सैकड़ो समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

झारखंड

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, सतर्कता बरतने का आग्रह