पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को आईआरबी-4 कोने पिकेट एवं जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिकेट की सुरक्षा तैयारियों, संतरी पोस्टों तथा जवानों की सतर्कता का जायजा लिया.

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमेशा सतर्क एवं अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और भी प्रभावी बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने जवानों की बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लातेहार पुलिस क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा जवानों को हर परिस्थिति में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें: सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

झारखंड

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाही की दिए चेतावनी

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

झारखंड

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

उच्च शिक्षा के लिए हरे लाल महतो ने दी आर्थिक सहायता, बोले – मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण

चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

झारखंड

चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश