न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: जिले के होनहार छात्र नैतिक शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़ी सफलता हासिल करते हुए JEE Main में All India Rank (AIR) 518 प्राप्त की है. इस शानदार उपलब्धि से पूरे सिमडेगा जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. नैतिक शुरू से ही पढ़ाई में बेहद गंभीर छात्र रहे हैं, जिन्होंने हर विषय को गहराई से समझकर तैयारी की. उनकी सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल है और हर कोई उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दे रहा है. नैतिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी बनी आफत! लू ने बढ़ाई मुश्किलें.. कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी