शिबू सोरेन

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: नेमरा में स्थापित होगी गुरु जी की आदमकद प्रतिमा, राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को है.

By : Dipali Kumari
शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: नेमरा में स्थापित होगी गुरु जी की आदमकद प्रतिमा, राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा

न्यूज़ 11 भारत 
रांची/डेस्क:
 दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को है. पुण्यतिथि पर राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा होगी. वहीं गुरु जी के गांव नेमरा (रामगढ़) में विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. नेमरा के लुकड्यांटांड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनावरण करेंगे. साथ ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे. राज्यभर में झामुमो गुरु जी की पहली पुण्यतिथि की तैयारियों में जुटा हुआ है. 

सभी जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों में श्रद्धांजलि सभा

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि गुरु जी की पुण्यतिथि पर सभी जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों में श्रद्धांजलि सभा होगी, जहां जनता आकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. रांची जिला समिति झामुमो द्वारा रांची में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. वहीं रांची में भी दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए फिलहाल स्थल का चयन किया जा रहा है. 

 गुरु जी की पुण्यतिथि पर रांची में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, फल, दवा इत्यादि का वितरण किया जायेगा. साथ ही एक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा. रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की योजना है. 

इसे भी पढ़ें: रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना, खूंटी, गुमला, लोहरदगा समेत 18 जिलों में अलर्ट

संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है.