न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ सीएम एक्सीलेंस स्कूल के समीप शनि मंदिर में शनि जयंती उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और सैकड़ों श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए जुट रहे हैं. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन-अनुष्ठान कराया जा रहा है जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है. पूजन कार्यक्रम को विधिवत सम्पन्न कराने के बाद श्रद्धालुओं के लिए शाम को महा भंडारे का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस कार्यक्रम की जानकारी सुधा भार्गव ने दी. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए शनि देव से आशीर्वाद की कामना की.
यह भी पढ़ें: आसमानी बिजली का कहर, तालाब में नहाने के दौरान राजमिस्त्री सापू इस्लाम की दर्दनाक मौत