मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: खलारी थाना में नए थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर के रूप में राम कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक भी की. इस मौके पर थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अपराध नियंत्रण, आम लोगों की सुरक्षा और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सकती है. साथ ही आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने उनसे क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई है.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में आमजनों से मिले DC, समस्याएं को सुनने के उपरांत त्वरित समाधान हेतु पदाधिकारियों को दिये निदेश