न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने आज ओड़गा ओपी कांड संख्या 01/2020 के तहत दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में सुनवाई करते हुए पीएलएफआई संगठन के उग्रवादी रह चुके सोमा सुरीन को 06 वर्ष 09 महीने और 02 दिन की सजा सुनाई है.
मामले में लोक अभियोजन निशि कच्छप ने बताया कि मामला 04 जनवरी 2020 का है. ओड़गा पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि पहाड़ टोली जंगल में कुछ पीएलएफआई के उग्रवादी हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस छापामारी कर सोमा सुरीन सहित पीएलएफआई के अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस को सोमा सुरीन के पास से 01 बोल्ट लोडेड रायफल 02 चक्र जिंदा कारतूस के साथ मिला.
इसी मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने आज अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए 14 गवाहों और साक्ष्य के आधार पर सोमा सुरीन को 06 वर्ष 09 महीने 02 दिन की सजा मुकर्रर किए.
यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई