सड़क हादसे

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

घायलों को चंदवा के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने की तैयारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: चंदवा थाना क्षेत्र और थाना क्षेत्र से सटे लोहरदगा थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. चंदवा-चांपी लोहरदगा पथ पर हुई दो बाइकों की टक्कर में अलखडीहा निवासी रशीद अंसारी (पिता स्व. नईम अंसारी) उसकी पत्नी रुखसाना और पुत्र अलियान अंसारी (7) के साथ दूसरा बाइक सवार गंभीर हो गया. जानकारी के अनुसार रसीद बाइक अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर लोहरदगा जा रहा था. लोहरदगा थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रशीद अंसारी, उनकी पत्नी और पुत्र तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ. घटना की सूचना के साथ परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चंदवा के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने की तैयारी चल रही थी. 
     दूसरी दुर्घटना चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया के समीप घटित हुई. यहां अक्षय भुइयां (पिता रामविलास भुइयां, नावागढ़ लातेहार) जो बाइक पर सवार होकर कुडू से लातेहार जा रहा था. लुकूइया गांव के समीप उसने रुपेश महली (पिता रामधनी महली, बोदा) को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया. चिकित्सक की देखरेख में मेडिकल कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

संबंधित सामग्री

दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक

दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल और सीआईएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में खनन स्थल ध्वस्त; सूचना मिलते ही आगे भी जारी रहेगा अभियान

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल बेंगाबाद के हथबोर गांव में बुधवार को सीआईडी की टीम ने धमक दी है.

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश<br/>

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार दिए गए हैं. 9 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.