अवैध कोयला खनन

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल और सीआईएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में खनन स्थल ध्वस्त; सूचना मिलते ही आगे भी जारी रहेगा अभियान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है. बुधवार को पुलिस ने धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन के लिए बनाए गए खनन स्थल को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान सीसीएल के पदाधिकारी और सीआईएसएफ की टीम भी मौजूद रही.

मैक्लुस्कीगंज थाना के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र में अवैध खनन स्थल की जांच की गई. इसके बाद डोजर की मदद से खनन स्थल को बंद कराया गया, ताकि वहां दोबारा अवैध तरीके से कोयला निकालने की गतिविधि शुरू नहीं हो सके.

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जंगलों में अवैध कोयला खनन की सूचना को पुलिस गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियान चला रही है. पुलिस, सीसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों पर दबाव बढ़ा है. हालांकि, कार्रवाई के बावजूद जंगल क्षेत्र में दोबारा ऐसे स्थल सक्रिय न हों, इसके लिए नियमित निगरानी और लगातार अभियान की जरूरत भी बनी हुई है.

मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने स्पष्ट किया कि अवैध कोयला खनन की सूचना मिलने पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अवैध खनन को किसी भी परिस्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और सूचना के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में अभियान चलाकर खनन स्थलों को बंद कराया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब सवाल यह भी है कि जंगल क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बनाए जा रहे स्थलों की पहचान कर उन्हें दोबारा सक्रिय होने से रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को कितना मजबूत किया जाता है. आने वाले दिनों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर क्षेत्र की नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

धरना के माध्यम से चांडिल बांध के विस्थापितों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया

गढ़वा जिले में चल रही SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन का किया औचक निरीक्षण

गढ़वा जिले में चल रही SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन का किया औचक निरीक्षण

80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त

चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त

400 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक

दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई