रावण दहन

CM हेमंत सोरेन से मिला पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए किया सादर आमंत्रित

By : Ark Sahuliyar
CM हेमंत सोरेन से मिला पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
CM हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) रांची एवं दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित "रावण दहन" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. 

मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) रांची एवं  दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से "रावण दहन" कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) रांची के अध्यक्ष  कुणाल अजमानी सहित राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा,  हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर, रणदीप आनंद तथा दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के  अध्यक्ष  प्रकाश साहू सहित  जय प्रसाद साहू,  वीरेंद्र प्रसाद साहू,  मुनेश्वर साहू,  सुभाष प्रसाद साहू,  युवराज साहू,  सुमित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL की परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, राज्य सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में 2 रिपोर्ट पेश 

 

संबंधित सामग्री

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026