नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों को मिले फांसी: आदित्य साहू

नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों को मिले फांसी: आदित्य साहू

19 अप्रैल को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस तो 20 अप्रैल रांची SSP कार्यालय का घेराव कार्यक्रम तय

नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं दोषियों को मिले फांसी आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वर्तमान में RIMS की डेंटल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना से राजधानी सहित पूरा राज्य उबल रहा है. पूरे राज्य में महिला अपराध में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. हेमंत सरकार में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा पूरी तरह आक्रामक दिख रही है. इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के द्वारा लगातार आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर 19 और 20 अप्रैल को आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया है. 

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और रांची की डेंटल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था का भयावह चेहरा दिखाती है. यह केवल अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं. जब एक के बाद एक बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है. 

आदित्य साहू ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं. 3 वर्ष की बच्ची तक को भी अपराधी नहीं बख्श रहे हैं. राज्य सरकार अगर इस प्रकार की घटनाओं में प्रारंभिक दौर में ही कड़ाई से पेश आती तो शायद अपराधियों का दुस्साहस इतना नहीं बढ़ता और इस प्रकार की स्थिति की नौबत नहीं आती. हेमंत सोरेन के दोनों कार्यकाल को मिलाकर 10000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घट चुकी है. 

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में पूरी तरह अंधी हो चुकी है. अपराधियों को तुष्टिकरण के चश्मे से देखकर यह सरकार कार्रवाई करती है. इस प्रकार की अधिकांश घटनाओं में पीड़िता हिंदू समाज से आती है और अपराध करने वाले अपराधी दूसरे समाज से आते हैं. हिंदू लड़कियों और महिलाओं को टारगेट करके इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. राज्य सरकार कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है. मुकदमा नाम के लिए दर्ज होता है कार्रवाई कुछ होती नहीं. इस कारण अपराधी जेल से बाहर आ जाते हैं और फिर से इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति बेखौफ करते हैं. राज्य में कहीं भी कोई बेटी सुरक्षित नहीं है. यह स्पष्ट है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है. 

आदित्य साहू ने कहा कि हम स्पष्ट शब्दों में कहना चाहते हैं, नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर 19 अप्रैल को भाजपा रांची महानगर के द्वारा शाम 05:30 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस का कार्यक्रम तय है. वहीं 20 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे रांची SSP कार्यालय का घेराव कार्यक्रम कर न्याय की आवाज को बुलंद किया जाएगा. SSP कार्यालय घेराव कार्यक्रम भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना है. आदित्य साहू ने कहा कि इन जघन्य अपराधों के दोषियों को तत्काल स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से फांसी दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी दरिंदा ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके.

ये भी पढ़ें- सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जनता फ्लैट में आपस में भिड़े दो पड़ोसी, दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले लाठी और डंडे 

 

संबंधित सामग्री

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

झारखंड

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को पत्र लिखा है. 

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

झारखंड

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन रक्षक के तहत प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया.

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

देश-विदेश

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

झारखंड

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.